रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में हिस्सा लिया और खिलाड़ियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित इस बैठक में वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुतिकरण, ऑडिटर की नियुक्ति सहित अन्य एजेंडों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा, ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़, रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी पहचान को निखारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बंद हो चुके खेल अलंकरण समारोह को पुनः शुरू किया गया है और जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह भी आयोजित होगा। हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ खेल अधोसंरचना के विस्तार पर चर्चा हुई, जिसमें खेलो इंडिया के नए परिसरों की शुरुआत भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा और छत्तीसगढ़ खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















