कोरबा। बालको नगर पुलिस ने एक मारपीट की घटना में तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323 और 352 के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपियों में अजय यादव, विजय यादव और प्रकाश यादव शामिल हैं। इन पर राहुल तिवारी नामक युवक से किसी व्यक्तिगत विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, घटना बालको नगर क्षेत्र में हुई, जहां आरोपियों ने राहुल तिवारी पर हमला कर दिया। पीड़ित को मामूली चोटें आईं, लेकिन शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी छोटे-मोटे विवादों में संलिप्त रहे हैं, और इस मामले की आगे जांच जारी है। घटना से इलाके में तनाव फैला, लेकिन पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में रखी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















