कटघोरा।स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित स्वच्छोत्सव के अंतर्गत ग्राम ढेलवाडीह में जिला स्तरीय “एक दिन, एक घंटा, एक साथ- स्वच्छता श्रमदान” राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने कहा कि गांव को स्वच्छ रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छ घर, आसपास और गांव ही हमें स्वस्थ रख सकता है।
जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग ने बताया कि स्वच्छता अभियान के कारण आज सभी गांव खुले में शौच मुक्त हो चुके हैं। ग्रामीण अब शौचालय के महत्व को समझकर इसका उपयोग कर रहे हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि शीघ्र ही ढेलवाडीह में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट कार्य शुरू होगा, जिसके तहत 20 किलोमीटर के दायरे में एकत्रित प्लास्टिक की छंटाई, सफाई और कटिंग कर बाहर सप्लाई की जाएगी, जिससे आय अर्जित होगी। साथ ही, गीले कचरे से खाद बनाकर उसका उचित निपटान किया जा रहा है।
जिला पंचायत सदस्य व स्वच्छता समिति सभापति श्रीमती सुषमा रवि रजक ने ग्रामीणों से सूखे कचरे को स्वच्छता दीदियों को सौंपकर उचित निपटान की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर और सरपंच कौशल्या देवी कंवर ने भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता पर जोर दिया।


कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने बाजार क्षेत्र में श्रमदान कर सफाई की और पौधरोपण किया। डॉ. पवन सिंह ने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जनपद सीईओ कटघोरा यशपाल सिंह, अतिरिक्त सीईओ खगेश कुमार निर्मलकर, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) विमल धीरहि, सरपंच ढपढप शिव गणेश सिंह कंवर, सरपंच पौंसरा बसंती एक्का, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा योगेश चन्द्रा, बी पी एम एन आर एल एम डॉ. अमरनाथ तारम, हरीश चंद्र कश्यप, तकनीकी सहायक आरती पांडे, अंजू निराला, रविंद्र सिंह लदेर, पंचायत सचिव अनीता कंवर, उत्तरी खूंटे, जवाहर यादव, विकासखंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्व सहायता समूह की महिलाएं व ग्रमीण जन उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

