सेवा पर्व पर क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी ने बांटी कपड़े की थैलियां, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

कोरबा।छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, कोरबा द्वारा “सेवा पर्व” के अवसर पर बुधवारी मार्केट में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी ने स्वयं अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर आम नागरिकों को कपड़े की थैलियां वितरित कीं।

उन्होंने दुकान संचालकों और नागरिकों से प्लास्टिक युक्त थैलियों और कैरी बैग का उपयोग बंद करने की अपील की, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके और प्लास्टिक प्रदूषण को रोका जा सके।