हाथ से मैला ढोने वाले कर्मियों के पुनर्वास हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक 23 सितंबर को

कोरबा। हाथ से मैला ढोने वाले कर्मियों के नियोजन पर प्रतिबंध और उनके पुनर्वास के लिए जिला स्तरीय सर्वेक्षण एवं सतर्कता समिति की बैठक 23 सितंबर 2025 को दोपहर 1 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर अजीत वसंत करेंगे।

बैठक में एनटीपीसी, एसईसीएल, सीएसईबी, और एसईसीआर रेलवे को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने संस्थानों के अंतर्गत कार्यरत सफाई ठेकेदारोंऔर कर्मियों की जानकारी, वेतन, भत्ते, अंशदान निधि में कटौती, और नियोक्ता द्वारा कर्मियों के खातों में जमा की जाने वाली मासिक अंशदान राशि के विवरण के साथ-साथ कर्मियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लेकर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

यह बैठक इन कर्मियों के कल्याण और पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी।