कोरबा।पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के एनएच-130 से बांगो डेम पहुंच मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर लंबे समय से परेशान ग्रामीणों की आवाज़ आखिरकार सुनी गई।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के जिला अध्यक्ष विद्वान सिंह मरकाम द्वारा सड़क का निरीक्षण और प्रशासन को दिए गए एक हफ्ते के अल्टीमेटम के बाद जिम्मेदार विभाग हरकत में आया है।
इस मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू हो गया है, जो ग्राम पंचायत बांगो, एतमानगर, लालपुर और पाथा को जोड़ता है। यह सड़क सैकड़ों ग्रामीणों के लिए रोज़मर्रा की आवाजाही का प्रमुख जरिया है।
हालांकि, मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और पानी-किचड़ की समस्या से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही थी। विभाग ने गड्ढों को भरने का काम शुरू किया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी डालकर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
उनका सुझाव है कि मुरूम और गिट्टी का उपयोग हो, ताकि सड़क टिकाऊ बने। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मिट्टी से मरम्मत बरसात में फिर खराब हो सकती है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बांगो डेम मार्ग पर स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण किया जाए, ताकि लंबे समय तक सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान ही उनकी परेशानियों को खत्म कर सकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















