रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने ग्राम कलमीटिकरा में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

कोरबा।रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने आज ग्राम कलमीटिकरा में ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर उनकी मूलभूत समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र निराकरण के लिए निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है और प्रशासनिक अमला हर हाल में जवाबदेह रहेगा।

इस अवसर पर बरपाली सरपंच राम जीवन कंवर, जिल्गा सरपंच महाप्रसाद राठिया, जनपद सदस्य महेंद्र सिंह राठिया, विधायक प्रतिनिधि अजीज खान,चनेश राम राठिया,कन्हैया चौहान,पूर्व जनपद सदस्य रवि शंकर राठिया,पूर्व सरपंच फूलसरी, जीवन लाल कंवर, सुन्दर राठिया, महेत्तर दास महंत, रमेश दास महंत, मथुरेस राठिया, टीका राम राठिया, सहदेव राठिया,राजाराम राठिया,करम सिंह राठिया, गजाराम राठिया,मयाराय राठिया,नानसिह राठिया,शिवचरण प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने विधायक की त्वरित पहल और समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैये की सराहना की। उन्होंने इस सक्रिय प्रयास के लिए विधायक को धन्यवाद दिया और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।