कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत कोरबा जिला परिवहन विभाग ने अपने कार्यालय और परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया।
जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा ने बताया कि सुबह 8 बजे से विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों ने मिलकर कार्यालय परिसर व दफ्तरों में स्वच्छता अभियान को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विभाग इस पखवाड़े में पूरी सक्रियता से भाग ले रहा है।
इसके अतिरिक्त, विभाग ने पहले रक्तदान शिविर और नेत्र शिविर का सफल आयोजन किया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
अभियान के अगले चरण में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















