कोरबा।भारत एल्यूमिनियम कंपनी (बालको) वेदांता में कार्यरत कोरबा जिले के उभरते कवि हीरामणी वैष्णव की लोकप्रियता देशभर में तेजी से बढ़ रही है।
सितंबर से अक्टूबर तक उनके काव्य पाठ के कार्यक्रम विभिन्न राज्यों में भरे हुए हैं, जो उनकी बढ़ती मांग का स्पष्ट संकेत देते हैं। सरकारी योजनाओं पर आधारित उनकी कविताएं आम जनता के बीच खासी लोकप्रिय हो रही हैं, और हर प्रस्तुति को भारी सराहना मिल रही है।
हीरामणी वैष्णव ने 20 सितंबर को राजस्थान के नैनवां में अपनी कविता प्रस्तुत की। 22 सितंबर को वे उदयघाटी, 23 सितंबर को मुंगेली,27 सितंबर को रायपुर, 28 सितंबर को ओडिशा के अंगुल,29 सितंबर को महाराष्ट्र के तिरोड़ी पहुंचेंगे। अक्टूबर में 3 तारीख को मध्य प्रदेश के मेघनगर, 4 को रतलाम,5 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद,11 को शाहजहांपुर और 12 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उनके कार्यक्रम निर्धारित हैं।
उनकी कविताओं का मुख्य आकर्षण सरकारी योजनाओं का सरल और प्रभावी चित्रण है, जिसके माध्यम से वे बताते हैं कि सरकार आम लोगों के लिए कैसे काम कर रही है। इस प्रयास में वेदांता कंपनी ने अपने कर्मचारी को पूर्ण सहयोग दिया है, जो उनकी सफलता का एक प्रमुख कारक है।
हीरामणी ने कहा, “मेरा उद्देश्य कविता के जरिए सरकारी प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाना है, और दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर खुशी होती है।”
कोरबा के इस सपूत की सफलता स्थानीय साहित्य जगत में उत्साह का संचार कर रही है। भविष्य में उनके और बड़े आयोजनों की उम्मीद है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















