कोरबा।सीएसईबी चौक स्थित गायत्री मंदिर के पास तमिलनाडु के कांचीपुरम से माता कामाक्षी देवी, असम की कामाख्या देवी, माँ शारदा, और मैहर की अखंड ज्योति कलश का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और कोरबा की मेयर संजुदेवी राजपूत ने ज्योति कलश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्वागत समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी किशोर बुटोलिया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, दुष्यंत शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह आयोजन आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने माता की जय-जयकार के साथ भक्ति भाव से दर्शन किए।
अखंड ज्योति कलश के स्वागत ने शहर में धार्मिक माहौल को और गाढ़ा कर दिया। यह आयोजन नवरात्रि के आगमन से पहले श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का संचार कर रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















