हनुमत महायज्ञ का समापन: कोरबा में पांच दिवसीय अनुष्ठान पूर्ण, आज होगा हवन

कोरबा।कोरबा के महाराणा प्रताप सभा भवन प्रांगण में राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय हनुमत महायज्ञ और हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ शनिवार को संपन्न हो गया।

स्वामी जगदीश दास और उनके सहयोगियों ने इस अनुष्ठान को भक्ति भाव के साथ पूरा कराया। रविवार, 21 सितंबर को हवन और पूर्णाहूति के साथ यज्ञ का समापन होगा।

शनिवार को आयोजन में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर और महापौर संजुदेवी राजपूत ने हिस्सा लिया और हनुमत कृपा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह ने नागरिकों से रविवार को होने वाले समापन समारोह और प्रसाद वितरण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

यह आयोजन शहर में भक्ति और आध्यात्मिकता का केंद्र रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हवन और पूर्णाहूति के साथ यह अनुष्ठान आज भव्य रूप से संपन्न होगा।