कोरबा। कोरबा वृत्त कार्यालय में नवपदस्थ अधीक्षण अभियंता बी.के. सरकार से छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। संघ के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वृत्त सचिव यशवंत राठौर ने संघ के सदस्यों का परिचय कराया और आपसी समन्वय के साथ संगठन को सहयोग प्रदान करने की बात रखी।
प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ ने अधीक्षण अभियंता को हैंडबिल सौंपकर महासंघ के चल रहे आंदोलन के बारे में जानकारी दी और सहयोग की अपेक्षा की। साथ ही, सभी सदस्यों को राष्ट्रीय श्रम दिवस के महत्व और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के विचारों से अवगत कराया गया, जिन्हें आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया।
विश्वकर्मा पूजन का आयोजन
इसके अतिरिक्त, हनुमान मंदिर विद्युत परिसर कार्यालय में मारुति विद्युत सेवा समिति के तत्वावधान में श्री विश्वकर्मा बाबा का पूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा,वृत्त अध्यक्ष सलिल शर्मा, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश गांधी गुप्ता,सहकोषाध्यक्ष गजेंद्र कौशिक, महिला प्रतिनिधि रंजनी ओगरे, रामबाई मर्सकोले, प्रचार सचिव सतीश साहू, जयंत देवांगन, विशाल सिंह, देवानंद बढ़ई, हरिश राठौर, बसंत पटेल और उदय भानू उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















