स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का आगाज, सीएचसी पाली में महिलाओं के स्वास्थ्य पर जोर

कोरबा। सीएचसी पाली में स्वस्थ नारी -सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित क्षेत्र की महिलाएं यहां उपस्थित थी।

विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने कहा कि नारी जननी है और एक मकान को घर बनाने वाली है। बच्चों में संस्कार डालकर उसे समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाने वाली है इस लिए माताओं को स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है।

नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि नारी सदैव वंदनीय है, एक महिला का मूल्य अनंत है उसका सम्मान करें। इस अभियान से निश्चित ही लाभ मिलेगा, ज्ञात हो कि इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ पोषण माहवारी स्वच्छता और मातृत्व से जुड़ी समस्याओं पर परामर्श देंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्याम सिंह मरकाम, कुलदीप सिंह मरकाम, दीपक शर्मा, शंकर दिवान, डॉ. अनिल सराफ, डॉ. सुखचैन कश्यप, डॉ. जयंत भगत,आशा साहू, सुब्रत शर्मा उपस्थित थे।