कोरबा। सुलभ इंटरनेशनल नगर पालिक निगम के द्वारा आयोजित स्वच्छोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत विवेकानंद उद्यान के समीप की गई। मुख्य अतिथि मेयर संजूदेवी राजपूत ने यहां कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में सफाई आवश्यक है। इसे एक चरणबद्ध अभियान के रूप में शामिल किया जाए। इससे वातावरण साफ रहेगा और लोग बीमारियों से दूर रहेंगे।
मेयर ने संस्था के प्रतिनिधियों को कहा कि निगम क्षेत्र में समस्त सार्वजनिक शौचालयों में निर्धारित मानदण्डों को अपनाए। उन्होंने उपस्थितजनों को स्वच्छता शपथ ग्रहण कराई तथा शहर को साफ-सुथरा रखने, साफ-सफाई कार्यो में अपनी-अपनी सहभागिता देने का आव्हान किया।
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत आज नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा ओपन थियेटर मैदान, मंच, घंटाघर आदि क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
क्लीन पब्लिक स्पेस अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई के कार्य करते हुए कचरे का संग्रहण व परिवहन का कार्य किया गया। उक्त अभियान में नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी कर्मचारियों व आमनागरिकों ने सफाई कार्य कर स्वच्छता कार्यो में अपनी सहभागिता दी, इसी क्रम में सुलभ इंटरनेशनल द्वारा वहॉं पर स्थित सार्वजनिक शौचालय की विशेष साफ-सफाई की गई।
इस मौके पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों के साथ स्वच्छता मित्र और क्षेत्र के नागरिकों की उपस्थिति रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















