कोरबा। कोरबा यूथ मलयाली एसोसिएशन ने दो दिवसीय ओणम समारोह का आयोजन दशहरा मैदान आरपी नगर में किया। कई प्रतियोगिताएं यहां पर रखी गई जिनमें समाज की प्रतिभाओं ने अपना कौशल दिखाया। मंत्री लखनलाल देवांगन, मेयर संजूदेवी राजपूत व पार्षद अशोक चावलानी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
ओणम समारोह में कोरबा और उपनगरीय क्षेत्रों में निवासरत मलयाली परिवारों की भागीदारी रही। उनके लिए फूलों की रंगोली से लेकर मनोरंजक प्रतियोगिताएं यहां रखी गई।
बच्चों से लेकर युवाओं, युवतियों और अन्य वर्ग ने इनमें उत्साह के साथ हिस्सा लिया। राजा बली और भगवान विष्णु के अवतार व वरदान पर आधारित कार्यक्रम भी किए गए।
एकल नृत्य में प्रथम स्थान भाग्यलक्ष्मी एवं द्वितीय स्थान हरिप्रत्यक्ष ने हासिल किया। एकल गीत में जॉयसन जोसेफ प्रथम रहे। महिलाओं ने तिरुवतिरा नृत्य का प्रदर्शन किया।
अय्यप्पा सेवा समिति के अध्यक्ष सी.एस.राजेश एवं अय्यप्पा सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष रमेश पिल्लई उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों का योगदान रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















