कोरबा। कोरबा जिले के ऐसे गांव जहां पर जल जीवन मिशन का काम पूरा कर लिया गया है। उसके जरिए ग्रामीणों को शुद्ध और स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का काम शीघ्र होना चाहिए। ऐसे मामलों में सत्यापन की भी जरूरत है। इसके अलावा जो काम अधूरे पड़े है, उन्हें भी मिशन मोड में पूरा किया जाए।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को प्रशासन ने इस बारे में निर्देश दिए गए है कहा गया कि भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के तहत ऐसे काम हाथ में लिए गए हैं।इसलिए इनका क्रियान्वयन प्राथमिकता से होना चाहिए।
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने एकल ग्राम और समूह नलजल प्रदाय योजना की समीक्षा की और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत एतमानगर मल्टीविलेज जल आपूर्ति योजना में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने को कहा। सोलर पंप आधारित मिनी जल प्रदाय योजना की जानकारी लेते हुए स्रोत निर्माण के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने, पानी टंकी निर्माण, सोलर डयूल पंपो की स्थापना सहित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मां मड़वारानी मंदिर एवं मां मातिनदाई मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु पाइपलाइन बिछाने के लिए पीएचई को कहा।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, लोक सेवा यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियन्ता रमन कुमार उरांव, जल संसाधन विभाग, क्रेडा के अधिकारी उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















