डीएसपीएम संयंत्र में ठेका श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर, 277 कामगारों का हुआ परीक्षण

कोरबा। सीएसईबी के 500 मेगावाट क्षमता वाले डीएसपीएम संयंत्र में ठेका श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने शिविर लगाया गया। काफी संख्या में कामगार यहां लाभान्वित हुए।

छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में यह आयोजन  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व में हुआ। सहायक श्रमायुक्त कोरबा नितेश विश्वकर्मा के निर्देश पर कार्यक्रम किया गया। श्रमवीर स्वास्थ्य जॉच एवं दवाई वितरण, श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण हेतु शिविर रखा गया।

मुख्य अभियंता (उत्पा) सह कारखाना अधिभोगी संजीव कंसल, कारखाना प्रबंधक सुनील सरना एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता (संरक्षा एवं वैधा. अनुपालन) राजेश्वरी रावत अतिथि थे।

उपसंचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग विजय सिंह पोटाई की उपस्थिति रही। यहां पर 277 कामगारों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाईयां दी गई।

चिकित्सकीय सलाहकार डॉ.एस.सी.खरे,अति.मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सी.पी.जायसवाल, वरि. मुख्य रसायनज्ञ गोवर्धन सिदार,चिकित्साधिकारीअभिषेक रामटेके,एवं सुहिर्द कुमार डेविड, महिपाल कैवर्त ने सहयोग दिया।