सक्ती। जिले के करही गांव में जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में सूरज यादव और मनोज कश्यप शामिल हैं। दोनों युवक अवैध रूप से शराब बेचने वाले कोचिया भोला टंडन के पास से अंग्रेजी शराब खरीदकर पी चुके थे। शराब पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया।
सारंगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती युवकों का इलाज चल रहा था, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद दोनों की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शराब में जहर मिलाया गया था, जिसके कारण युवकों की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
फिलहाल, बिर्रा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया है और अवैध शराब बिक्री के आरोपी कोचिया भोला टंडन को हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है। जांच के दौरान यह स्पष्ट हो जाएगा कि मौत का कारण वाकई जहरीली शराब था या नहीं। स्थानीय लोगों ने अवैध शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















