कटघोरा ब्लॉक के चारों क्लस्टर में क्लस्टर लेवल आदि कर्मयोगी अभियान प्रशिक्षण सम्पन्न

कटघोरा।जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जनजातीय ग्रामों में विजन निर्माण हेतु आदि कर्मयोगी अभियान हेतु जनपद कटघोरा के 28 ग्रामों में चयनित 4 क्लस्टर खोडरी, नावापारा, ढपढप,व देवगांव में 16 सितम्बर 2025 को प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। जहां मास्टर ट्रेनर खगेश कुमार निर्मलकर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा,अशोक कुमार मसीह स्वास्थ्य विभाग, वीरेंद्र साहू छात्रावास अधीक्षक व मनोज लोहानी व्याख्याता द्वारा सभी सीएसओ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण में आदि सेवा केंद्र व उसकी उपयोगिता,आदि सहयोगी,आदि साथियों की भूमिका , विजन डॉक्यूमेंट निर्माण हेतु ट्रांजिट विजिट ग्राम्य नक्शा निर्माण विजन नक्शा निर्माण के साथ साथ विजन डॉक्यूमेंट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया । आगे सभी चयनित 28 ग्रामों में 17 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक सी एस ओ के माध्यम से विजन निर्माण व गैप एनालिस की प्रक्रिया की जाएगी।