कोरबा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कोरबा जिले के जनपद पंचायत पाली में दिनांक 15 सितंबर 2025 को श्रीमती मोनिका सिंह, राज्य सलाहकार (रा.स्व.भा.मि.ग्रा.) एवं संभाग प्रभारी (बिलासपुर), ने ग्राम पंचायत बक्साही, नानपुलाली, पोटापानी, बड़ेबांका और कुटेलामुड़ा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छाग्राहियों के साथ गहन चर्चा की और गांवों में कचरा संग्रहण, गीले और सूखे कचरे के पृथकीकरण की प्रक्रिया का जायजा लिया।
श्रीमती सिंह ने ग्रामीणों से घरों में कचरे को अलग-अलग करने का आग्रह किया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने यूजर चार्जेस और प्रोत्साहन राशि के विषय में जानकारी दी, जिससे स्वच्छाग्राहियों का उत्साहवर्धन हुआ। साथ ही, गांवों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया और उनके नियमित उपयोग व रखरखाव पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जनपद पंचायत पाली भूपेंद्र सिंह सोनवानी,जिला समन्वयक SBM विमल धीरही,जिला सलाहकार SBM दीप सरकार,क्लस्टर समन्वयक SBM श्याम प्रकाश सिंह, बीपीएम एनआरएलएम, स्वच्छाग्राही समूह के अध्यक्ष, सचिव, समूह की दीदियां, ग्राम सरपंच, सचिव और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। यह भ्रमण स्वच्छता अभियान को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















