कोरबा। एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने गेवरा मेगा प्रोजेक्ट का दौरा कर खदान के कोल फेस पर विभागीय और आउटसोर्सिंग कंपनियों के खनन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्पादन और उत्पादकता की समीक्षा की, विशेष रूप से बारिश के बाद कोयला उत्पादन बढ़ाने की रणनीति पर जोर दिया।
सीएमडी ने अधिकारियों के साथ तय लक्ष्य के अनुसार कोयला उत्पादन पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। बारिश के कारण खदान में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था और सुरक्षा उपायों का भी जायजा लिया गया।
निरीक्षण के बाद गेवरा हाउस में क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कोयला उत्पादन बढ़ाने और परिचालन दक्षता को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्रीय महाप्रबंधक एके त्यागी, मुख्यालय से महाप्रबंधक (सुरक्षा) प्रकाश राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बता दें कि गेवरा खदान को चालू वित्तीय वर्ष में 63 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन अब तक केवल 25 मिलियन टन उत्पादन हुआ है। बारिश के कारण गेवरा सहित जिले की अन्य एसईसीएल खदानों में उत्पादन प्रभावित हुआ है।
इको पार्क का अवलोकन
सीएमडी हरीश दुहन ने गेवरा खदान में विकसित हो रहे इको पार्क स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कोयला उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















