कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा द्वारा रजत जयंती के उपलक्ष्य में 12 सितंबर को शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज और 13 सितंबर को कमला नेहरू कॉलेज, कोरबा में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया।
मेले में जिफसा कोरबा, वेक्टर फायनेंस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, आईसेक्ट पी.एम.के.के., टाटा ए.आई.ए. लाइफ इंश्योरेंस, वेदांता कोरबा, सोनी मल्टी सर्विसेस, स्पंदना स्फूर्ति फायनेंशियल लिमिटेड जांजगीर और रिफ्लेक्शन मैनेजमेंट सर्विस कोरबा सहित आठ नियोजकों ने भाग लिया।
550 पदों के लिए आयोजित इस मेले में 588 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के बाद प्रारंभिक चरण में 212 और अंतिम रूप से 97 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। यह मेला युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने में महत्वपूर्ण रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















