कटघोरा में वरिष्ठजनों के लिए जीवन सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर संपन्न, 164 ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कटघोरा, 15 सितंबर 2025: जिला प्रशासन कोरबा के निर्देश पर 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठजनों को जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए कटघोरा के सद्भावना भवन में मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला। शिविर में वरिष्ठजनों को कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, छड़ी, ट्राइसाइकिल, कृत्रिम हाथ-पैर जैसे उपकरण प्रदान करने के लिए उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।

जनपद पंचायत कटघोरा के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों, नगर पालिका परिषद कटघोरा, नगर पालिका परिषद दीपका और नगर पंचायत छुरीकला से कुल 164 वरिष्ठजन शिविर में शामिल हुए। इनका स्वास्थ्य परीक्षण एलिमको जबलपुर से आए डॉ. आनंद कुमार सिंह और डॉ. कृष्णा केशरी ने किया।

शिविर में नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल,उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह ठाकुर,सीएमओ एम.पी. तिवारी,जनपद पंचायत कटघोरा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश निर्मलकर,सहायक विकास विस्तार अधिकारी आर.के. शिवालय और श्रीमती कामना जाटवर, सरपंच मोहनपुर जागेश्वर सिंह, सरपंच राल श्रीमती लक्ष्मीन कंवर,सचिव शुक्लाखार श्रीमती अनीता कंवर, सचिव रहीम अली, दीपक भारद्वाज, करण दास दीवान, हरि सिंह कंवर, हरीश चंद्र कश्यप, डाटा ऑपरेटर प्रिंस सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

यह शिविर वरिष्ठजनों के जीवन को आसान बनाने और उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसे व्यापक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।