कोरबा।रामपुर क्षेत्र में स्थित ट्रैफिक पुलिस थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जहरीला करैत सांप एक छोटे चूहे का शिकार करते हुए देखा गया। एक सिपाही की नजर पड़ने पर तुरंत इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को दी गई। रेस्क्यू ऑपरेशन में तत्परता दिखाते हुए टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
करैत सांप अपनी आक्रामक प्रकृति और बिस्तर या आराम की जगहों में घुसकर काटने की घटनाओं के लिए कुख्यात है। इसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस कर्मियों में डर का माहौल था। जितेंद्र सारथी ने साहस और सूझबूझ के साथ इस खतरनाक सांप को पकड़ा, जिसके बाद थाने के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और उनके कार्य की जमकर सराहना की।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जहरीले या अन्य सांपों को देखकर न तो उन्हें मारें और न ही छेड़छाड़ करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम या डायल 112 पर संपर्क करें। इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण और मानव सुरक्षा के बीच संतुलन की महत्ता को उजागर किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















