कोरबा।शासकीय आईटीआई करतला में इंजीनियरिंग एवं नॉन-इंजीनियरिंग व्यवसायों की राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) और स्कूल आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के तहत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड परीक्षा 25 सितंबर 2025 से शुरू होकर 6 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।
इस परीक्षा में सत्र 2024-25 के एकवर्षीय नियमित, सत्र 2023-25 के द्विवर्षीय नियमित (द्वितीय वर्ष), सत्र 2024-26 के द्विवर्षीय नियमित (प्रथम वर्ष), और सत्र 2023-25 के एससीव्हीटी स्कूल आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों के साथ-साथ सभी भूतपूर्व प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे।
पात्र प्रशिक्षणार्थी 15 सितंबर से 19 सितंबर 2025 तक कार्यालयीन समय में संस्था में उपस्थित होकर संबंधित व्यवसाय के प्रशिक्षण अधिकारी से परीक्षा फॉर्म प्राप्त कर जमा कर सकते हैं।
संस्था ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से समय पर फॉर्म जमा करने और परीक्षा की तैयारी पूरी करने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

