बालको मार्ग पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, चारों यात्री सुरक्षित

कोरबा। कोरबा जिले के बालको नगर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे बालको मुख्य मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बलौदा जिले का एक परिवार कोरबा के कॉफी प्वाइंट घूमने आया था। वापसी के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार चारों यात्री गनीमत से सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे में वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। प्रशासन को सूचित किया गया, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।