कोरबा। शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा में एलुमिनी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व छात्राओं का अनुभव जानना इसका उद्देश्य था।
मिनीमाता कॉलेज तब और अब विषय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना कर किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह ने की।
एलुमिनी समिति के विभिन्न पदाधिकारी जिसमें अध्यक्षा श्रीमती विभा शुक्ला, उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, सचिव श्रीमती प्रीति द्विवेदी एवं अन्य एलुमिनी सदस्य उपस्थित रहे। एलुमिनी प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. पापिया चतुर्वेदी ने मार्गदर्शन किया।
आयोजन में 36 वर्षों में उत्तीर्ण सैंकड़ों छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने महसूस किया कि इतने वर्षों में महाविद्यालय में अध्ययन-अध्यापन संबंधी संसाधनों में वृद्धि एवं स्मार्ट क्लासेस द्वारा पढ़ाई, छात्रावास सुविधा, विस्तृत ग्रंथालय और सफाई में सुधार हुआ। महाविद्यालय एलुमिनी समिति द्वारा लिखित रूप में भी पूर्व छात्राओं की राय ली गई। छात्राओं ने विशेषकर अपने समय के अभावों की चर्चा की और वर्तमान सुविधाओं की सराहना भी की।
पूर्व छात्राओं द्वारा अपनी ओर से भविष्य में भी सहयोग की इच्छा जताई गई। प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह द्वारा महाविद्यालय की विविध उपलब्धियों एवं प्रायोजित कार्यों की जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा किया गया। संचालन श्रीमती अमिता सक्सेना, सहायक प्राध्यापक ने किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















