कोरबा। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी लम्बित मांगों के समर्थन में 19 सितम्बर को सामूहिक अवकाश लेकर प्रान्तीय स्तर पर प्रदर्शन में शामिल होंगी।
8 सूत्रीय मांगों से संबधित ज्ञापन और आग्रह पत्र समय-समय पर संघ द्वारा शासन-प्रशासन को प्रेषित किया गया है लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा न तो संघ के प्रतिनिधियों के साथ कोई सार्थक की गई है और न ही मांगों की पूर्ति।
जिसके कारण प्रदेश के एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं में काफी आक्रोश व्याप्त है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच छत्तीसगढ़ की जिलाध्यक्ष बीना साहू और सचिव सुचित्रा मानिकपुरी ने बताया कि प्रान्तीय निकाय द्वारा पूर्व में लिये गये निर्णयानुसार संघर्ष के द्वितीय चरण में 19 सितम्बर 2025 को सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाएं सामूहिक अवकाश लेकर काम बंद रखेगे और रायपुर तूता में आयोजित धरना/रैली/प्रदर्शन में भाग लेंगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















