मैहर निवासी व्यक्ति लापता, परिजन चिंतित, खोज जारी

कोरबा। कामकाज के लिए कोरबा आए मैहर एमपी के महेन्द्र प्रसाद की वापसी उसके घर नहीं हो सकी है। यहां-वहां तलाश के बाद अब उसके परिजन अलग स्तर पर खोज में लगे है।  

जानकारी के अनुसार महेंद्र प्रसाद वर्ष 2007 में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला काम करने के लिए आया था। महेंद्र बाल्को कंपनी में कार्य कर रहा था। काम लगने के बाद महेंद्र एक-दो बार ही घर लौटा था, उसके बाद से वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। साल भर बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन ने फोन के माध्यम से संपर्क करने का भी प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

बताया गया कि उसके लापता होने की सूचना मैहर के थाने में दर्ज कराई गई है। लंबे समय बाद कोई पता नहीं चलने से परिजन परेशान है। उन्होंने बालकोनगर व कोरबा में भी इसकी सूचना दी।

उन्होंने कहा है कि अगर लापता के बारे में कोई सूचना हो तो पंकज सिंह बेस के मोबाइल नंबर 6265493339 पर अवगत कराया जाए।