कोरबा। ऑल इंडिया कॉल पेंशनर्स एसोसिएशन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 15 सितंबर को कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय के सामने धरना देंगे। संयोजक पीकेएस राठौर ने बताया कि पेंशन वृद्धि, वेतन संघर्ष और पूर्व कर्मचारियों के लिए चिकित्सा देखभाल जैसी मांगे प्रमुख हैं।
ऑल इंडिया कॉल पेंशनर्स एसोसिएशन का कहना है कि 27 वर्षों में किसी प्रकार के संशोधन पेंशन वृद्धि में नहीं किए गए हैं इसलिए 5 लाख से ज्यादा पेंशन होगी। 1000 प्रति महीने से कम पर गुजारा करने को मजबूर है। उनकी मांग है कि 2007 से पहले सेवानिवृत कर्मियों के लिए 500 प्रतिशत वेतन वृद्धि की जानी चाहिए। सरकार से कहा गया है कि वेतन विसंगति के कारण गैर कार्यकारी कर्मचारियों को उनसे ज्यादा वेतन मिल रहा है।
बताया गया कि सेवानिवृत कर्मचारियों के लाभ में असमानता की स्थिति बनी है और वह पुरानी सीमाएं व विलंबित प्रतिपूर्ति का सामना करने को मजबूर हैं।
पेंशनर्स संगठन ने आग्रह किया है कि कम पीएफ पेंशन में तत्काल वृद्धि करने के साथ सीएमपीएफओ का पुनर्गठन किया जाए । इसके अलावा एनसीडब्ल्यू ए11 वेतन विवाद का समाधान भी होना चाहिए। समानता और समय पर चिकित्सा देखभाल के लिए सीपीएसआरएमएस का पुनर्गठन करने की जरूरत भी जताई गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















