उद्योग मंत्री की मांग पर बनेगा क्रीड़ा परिसर, सुनालिया पुल के लिए भी 9 करोड़ स्वीकृत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा के नगर विधायक और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर सुनालिया पुल के समानांतर नया पुल बनाने के लिए 9 करोड़ रुपये और बालक-बालिका क्रीड़ा परिसर के लिए 10-10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।बुधवार को कोरबा में आयोजित मध्य क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण की बैठक में मंत्री लखन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री को विभिन्न विकास कार्यों के लिए अनुरोध पत्र सौंपा।

मंत्री ने सुनालिया पुल पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए समानांतर पुल निर्माण की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने इस मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल इसकी घोषणा कर दी। इसके साथ ही, बालक और बालिका क्रीड़ा परिसर के निर्माण के लिए भी बजट स्वीकृत किया गया, जो क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देगा।