कोरबा। पॉवर हाउस रोड स्थित नहर पुल के पास लगाया गया रेलवे सिग्नल पिछले करीब दो महीने से बंद पड़ा है। यह वही सिग्नल है जो संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर लाल रंग से लोगों को सतर्क करता था ताकि वे तुरंत वैकल्पिक मार्ग चुन सकें। वहीं, क्रॉसिंग खुली होने पर सिग्नल हरा रहता था जिससे नागरिकों को बिना परेशानी के आवागमन की सुविधा मिलती थी।
अब यह सिग्नल आउट ऑफ नेटवर्क हो गया है और काम करना बंद कर चुका है। नतीजा यह है कि राहगीरों और वाहन चालकों को यह समझने में भारी दिक्कत हो रही है कि रेलवे फाटक खुला है या बंद। लोग अपने अनुभव और अनुमान के आधार पर रास्ता चुनने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन मरम्मत या सुधार की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। नाराज नागरिकों का कहना है कि यदि रेलवे इस सिग्नल को दुरुस्त नहीं कर सकता तो इसे हटा ही दें, क्योंकि बंद पड़े सिग्नल से जनता को केवल भ्रम और परेशानी ही हो रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
