न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ग्रैंड पैरेंट्स डे

कोरबा। न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में ग्रैंड पैरेंट्स डे का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती गुणवंती यादव और विशेष अतिथि बीएल साहू (संरक्षक, न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल) की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। दोनों ने अपने संबोधन में बच्चों को बुजुर्गों के प्रति सम्मान, प्रेम और पारिवारिक मूल्यों को संरक्षित रखने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन किशोर कुमार साहू, निदेशक दिलीप कुमार साहू, प्रधानाचार्य डीएस राव, उप-प्राचार्या श्रीमती कीर्ति हेरिट और हेड मास्टर जगजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

बच्चों के साथ दादा-दादी और नाना-नानी ने भी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करना, विद्यार्थियों में बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना और पीढ़ियों के बीच एक सेतु स्थापित करना था।