कोरबा। कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व विधायक रजनीश सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन भी इस अवसर पर शिरकत की।
जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया कि यह सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से शुरू होकर महात्मा गांधी के जन्मदिन (2 अक्टूबर) तक चलेगा।
इस दौरान पार्टी विभिन्न सामाजिक और सेवा गतिविधियों का आयोजन करेगी। इनमें स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग और विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, ‘वोकल फॉर लोकल’ का प्रचार-प्रसार, प्रधानमंत्री पर आधारित चयनित पुस्तकों का वितरण, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिनके माध्यम से जनता को पार्टी के मूल सरोकारों से अवगत कराया जाएगा।
कार्यशाला को पूर्व विधायक रजनीश सिंह, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू और कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजीव सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, विधायक प्रेमचंद पटेल, प्रदेश मंत्री रीतू चौरसिया, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, पवन गर्ग के अलावा भाजपा कोरबा की नवगठित जिला कार्यकारिणी के सदस्य रुक्मणी नायर, रेणुका राठिया, मंजू सिंह, योगेश जैन, नवदीप नंदा, अजय विश्वकर्मा, श्री संजय शर्मा, अजय पांडे, नवीन अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह कार्यशाला सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। पार्टी ने संकल्प लिया है कि इन कार्यक्रमों के जरिए सामाजिक सेवा को बढ़ावा देते हुए जन-जन तक पहुंच बनाई जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















