कोरबा। न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन निहारिका के तत्वाधान में कोरबा में घर-घर अखबार पहुंचाने वाले न्यूज बॉय के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में श्रम विभाग कोरबा ने न्यूज बॉय को केंद्र और राज्य सरकार की लाभकारी व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही उनके लिए ई-श्रम कार्ड बनाए गए।
श्रम विभाग की लेबर इंस्पेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे ने असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराया और अधिक से अधिक न्यूज बॉय को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में ई-श्रम कार्ड के महत्व और इसके माध्यम से मिलने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस आयोजन में सत्येंद्र वर्मा, कुलदीप कुमार, संदीप केशरवानी, पंकज धर दीवान, प्रदीप गुप्ता, आशीष गुप्ता, उमेश गुप्ता, जावेद, रामनारायण यादव, तपेश्वर राठौर, पतरस सिंग, राधे यादव, मनीष कौशिक, राहुल साहू, बबलू, भरत पांडे सहित कई अन्य न्यूज बॉय शामिल हुए।
श्रम विभाग कोरबा की टीम, जिसमें लेबर इंस्पेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, पंकज भारद्वाज और महेश राठौर शामिल थे, ने इस शिविर को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। न्यूज बॉय ने इस पहल की प्रशंसा की और इसे उनके कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















