संस्कृत विद्यालय में शिक्षक दिवस पर शिक्षको का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कोरबा। स्वामी भजनानंद वनवासी संस्कृत विद्यालय सेवा आश्रम केंदई में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं गुरु वचन को शिरोधार्य मानकर अध्ययन एवं पठान-पाठन में व्यस्त दिखे। विभिन्न कालखंडों में संस्कृत व्याकरण, साहित्य और अन्य विधाओं का अध्ययन करते हुए छात्र-छात्राओं ने गुरु पूजन व सम्मान के कार्यक्रम में भाग लिया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी मंच पर प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर सभी उपस्थित जन अत्यंत आनंदित हुए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वामी भजनानंद वारी ने आचार्य डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में आदर्श रूप में चलने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम संचालिका गुरु माँ गिरिजेश नंदिनी के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मनीष यादव,बलराज पैकरा,दीपेंद्र,गंगाराम, श्रीमती ममता,जय सुंदरी,कल्पना,मंगलवती,पवारा, कुलप्रभानंद एवं अन्य उपस्थित थे।