सचिन पायलट 16 सितंबर को कोरबा में, कांग्रेस की मशाल यात्रा की तैयारियों में जुटा संगठन

कोरबा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट 16 सितंबर को कोरबा जिले में होंगे। वे यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की सूचना मिलने के साथ कांग्रेस संंगठन तैयारी में जुट गया है।

एआईसीसी महासचिव और वर्तमान में राजस्थान विधानसभा के सदस्य सचिन पायलट को संगठन ने छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है। इस लिहाज से उनके पास विशेष जिम्मेदारी है। इसी महीने संगठन ने कई खास कार्यक्रम सचिन पायलट की मौजूदगी में बनाए है। इनकी सफलता के लिए संगठन को काम करना है।

बताया गया कि प्रदेश सरकार की असफलता और कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोलने की तैयारी की है। 16 सितंबर को कांग्रेस मशाल यात्रा निकालेगा।

पायलट के साथ पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सहित मुख्य रूप से यहां शामिल होंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने बताया कि 8 सितंबर को सुबह 11 बजे इसी परिप्रेक्ष्य में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में रखी गई है। उन्होंने बताया कि सचिन पायलट के दौरे के साथ-साथ आगामी दिनों में वोट अधिकार यात्रा कोरबा व अन्य जिलों में की जानी है।

अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी अपेक्षित है। इसी के साथ बस्तर में बाढ़ आपदा भी हमारे लिए बड़ा मुद्दा है।

प्रभावितों की सहायता के लिए सरकार पर दबाव बनाना भी बैठक में तय किया जाएगा।