इंस्टाग्राम पर वायरल होने की चाहत में युवक का गला काटा

कोरबा। सोशल मीडिया की चमक-दमक ने कुछ युवाओं को अपराध की अंधी राह पर धकेल दिया है। इंस्टाग्राम पर जल्दी पहचान बनाने की चाह में हरि साव और उसकी गैंग नशे के नशे में हिंसक करतूतों को अंजाम दे रही है। पंप हाउस कॉलोनी क्षेत्र में हाल ही में हुए हमले में एक युवक के गले पर चाकू से वार किया गया। पीडि़त महज डेढ़ महीने पहले रोजगार के सिलसिले में कोरबा आया था। उसने सीएसईबी पुलिस चौकी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया।

जानकारी में बताया गया है कि गिरोह के सदस्य दिन या रात, बाइक पर फर्राटा भरते हुए खुलेआम नशा करते हैं और सडक़ों पर तलवार रगडक़र चिंगारियां उड़ाते हैं। उनका उद्देश्य सिर्फ दहशत फैलाना और लोगों को डराना है। बताया जा रहा है कि यही लोग इन करतूतों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं ताकि वे वायरल हो सकें और उनकी चर्चा हर तरफ हो।

पता चला कि कुछ इसी सोच के साथ अपराधिक तत्वों ने एक युवक को गले पर हमला कर दिया जो दूसरे राज्य से कोरबा में खाने कमाने के लिए कुछ दिन पहले ही आया था।

इंस्टाग्राम पर पहचान बनाने ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया पर पूछ परख की होड़ ने बिगड़ैल युवाओं को नशे और हथियारबाजी के दलदल में धकेल दिया है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले की जांच जारी है।