कोरबा। बीकन स्कूल, एसईसीएल कोरबा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एम.बी. गाटलिब ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने छात्रों को शिक्षक दिवस के महत्व और डॉ. राधाकृष्णन के योगदान के बारे में सारगर्भित जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती कल्पना मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार भेंटकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को समोसे वितरित किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण घनश्याम पटेल, देवेंद्र पांडे,परमिता बारीक,एम. बारीक,एस.के.नाडिग, डी. सिंग,रश्मि,एन.हिंदरिया,एम.जे.चौहान,एस.बाघ,अपराजिता, शांतनु सेठ,नरोत्तम,नितिन,मिठू चटर्जी,बीना,रिया,यशवंत, ममता,अनामिका,गौरव,हिरेंद्र,लखन,संतोषी,अरुणा सहित अन्य उपस्थित रहे। यह आयोजन शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक यादगार अवसर रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
