कोरबा। छत्तीसगढ़ के श्रम, उद्योग व वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन रविवार को कोरबा के बुधवारी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में सकल जैन समाज द्वारा आयोजित श्री 105 आर्यिका संघ के 34वें पावन चातुर्मास वर्षायोग और क्षमा वाणी पर्व में शामिल हुए। उन्होंने भगवान आदिनाथ और महावीर स्वामी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
मंत्री देवांगन ने कहा कि चातुर्मास आत्मशुद्धि, संयम और साधना का पवित्र काल है, जो भारतीय संत परंपरा की महान विरासत को जीवंत करता है।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन, श्रीमती रेनू नारद, ओम प्रकाश जैन, जय कुमार जैन, वीरेंद्र नारद, मनीष जैन, आशीष जैन, सुधीर जैन, डॉ. प्रिंस जैन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

