कोरबा। रोटरी क्लब ऑफ कोरबा और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 9 सितंबर 2025, मंगलवार को कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा में एक विशाल रक्तदान अभियान और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होगा।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे. नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे कई जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने इस अभियान को सामाजिक सेवा का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
सचिव रोटे. संतोष जैन ने जानकारी दी कि शिविर में सभी प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी। कोषाध्यक्ष रोटे. भूमिका अग्रवाल ने कोरबा के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटे. मनीष अग्रवाल और रोटे. नितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया जाएगा। यह आयोजन न केवल रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देगा, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को भी प्रोत्साहित करेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

