सर्वमंगला-कनवेरी मार्ग पर ब्रेकर बना हादसों का कारण, तेज रफ्तार बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

कोरबा। जिले के सर्वमंगला-कनवेरी मार्ग पर हादसों को रोकने के लिए बनाए गए ब्रेकर अब खुद हादसों का कारण बन रहे हैं। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे सोनपुरी खैरभवना पुल के पास एक ताजा हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बाइक चालक करण कुमार (निवासी जपेली) अपनी बाइक (CG 12 BF 9507) से सर्वमंगला की ओर जा रहा था। ब्रेकर को नजरअंदाज करने के कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे उसे सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।

ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस मार्ग पर आए दिन होने वाले हादसों के बावजूद दोपहिया वाहन चालक न तो हेलमेट पहनते हैं और न ही नियंत्रित गति से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।

प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की मांग की जा रही है।