कोरबा। सीतामढ़ी क्षेत्र के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या के मुकाबले कक्षाओं की कमी के कारण दो शिफ्ट में पढ़ाई करानी पड़ रही है। इस समस्या के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों की मांग पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण को मंजूरी दी गई है।
44 वर्षों से संचालित इस विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है, और अब तक हजारों विद्यार्थी यहां से शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं।
क्षेत्र की पार्षद उर्वशी राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कक्षों की कमी के मुद्दे को उद्योग श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के समक्ष उठाया गया था। मंत्री ने इस मांग पर ध्यान देते हुए आवश्यक राशि मंजूर की है।
विद्यालय के प्रधान पाठक बीआर कुर्रे ने बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पंजीयन के कारण दो शिफ्ट में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। अतिरिक्त कक्षों के निर्माण से शिक्षकों और विद्यार्थियों को सुविधा होगी, और विद्यालय की समस्या का समाधान हो सकेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















