कोरबा। निहारिका गणेशोत्सव समिति, महानदी काम्प्लेक्स परिसर द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ कोहड़िया नहर में किया गया। विसर्जन के दौरान “गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा।
गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन भोग प्रसाद का वितरण किया गया। विसर्जन से पहले भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें कुमारी राजनंदनी सोनी, कुमारी अंजलि सोनी और भानुप्रताप सोनी ने संगीतमयी आरती से शुरुआत की। दर्री जमनीपाली भजन मंडली के कलाकारों ने शास्त्रीय राग में भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया।
राज्यपाल से पुरस्कृत पंडित शिवराज शर्मा ने भक्ति भजनों के साथ देशभक्ति गीत “है प्रीत जहां की रीत सदा” प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय और देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
विसर्जन दिवस पर गणेश जी का विधिवत पूजन, हवन और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात रिद्धि-सिद्धि और मूसकराज के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक पवन मोदी, अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल और कार्यकारिणी सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















