कोरबा।न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल (एनईपीएस) ने शिक्षक दिवस के अवसर पर जश्न रिसार्ट में हर्षोल्लास के साथ एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन किशोर कुमार साहू, डायरेक्टर दिलीप साहू, प्राचार्य डीएस राव, उप-प्राचार्या श्रीमती कीर्ति हरित, हेडमास्टर जगजीत सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुई। आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का दौर चला, जिसमें मोइनुद्दीन अली को ‘एनईपीएस किंग’ और श्रीमती शलिनी नायर को ‘एनईपीएस क्वीन’ का खिताब मिला।
चेयरमैन किशोर कुमार साहू ने अपने संबोधन में शिक्षकों को समाज का वास्तविक निर्माता बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन के बिना किसी राष्ट्र का भविष्य सशक्त नहीं हो सकता। प्राचार्य डीएस राव ने भी शिक्षकों के योगदान की सराहना की और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों और स्टाफ का उत्साहवर्धन किया गया, जिससे विद्यालय परिवार में एकता और समर्पण का माहौल और मजबूत हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















