किकबॉक्सर्स ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम, कोरबा के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक

कोरबा। चेन्नई के नेहरू इनडोर स्टेडियम में 27 से 31 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 43 पदक (11 स्वर्ण, 12 रजत, 20 कांस्य) जीतकर देशभर में चौथा स्थान हासिल किया।

वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन और तमिलनाडु किकबॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कोरबा के सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने 19 पदक (7 स्वर्ण, 5 रजत, 7 कांस्य) जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा और महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि राज्य के 69 सब जूनियर खिलाड़ियों ने पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फुल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन, म्यूजिकल और क्रिएटिव फॉर्म्स में हिस्सा लिया।

रायपुर,बिलासपुर,कोरबा,सरगुजा और मुंगेली के खिलाड़ियों ने कोच प्रभात साहू,लोकिता चौहान,मनीष बाग,सर्वर एक्का, अमन सोनी, सूरज साहू और वरुण बाग के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कोरबा के वृंदाअग्रवाल और खुशाल साहू ने 2-2 स्वर्ण, जबकि श्रद्धा साहू, प्रद्युम्न गोयल और दिव्या कर्ष ने 1-1 स्वर्ण पदक जीता।

कृति साहू,नाफिया सिद्दीकी,अवन्या तिवारीऔर नव्या तिवारी ने रजत,जबकि दिव्यांशी ए,नाफिया सिद्दीकी, मानसी यादव, हर्षिता यादव, चिराग चौहान, मनसा सिंह और श्लोक राज ने कांस्य पदक हासिल किए।

काव्या दिनेश, वैदिक पलेरिया, पी साई हर्ष, अप्रतिम पांडेय, डीयान यादव, नमन प्रजापति, श्रेया साहू, नूतन तिवारी और शिवा साहू ने क्वालीफाइंग राउंड्स में शानदार प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि ने कोरबा और छत्तीसगढ़ में उत्साह की लहर पैदा कर दी है, और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों की इस सफलता की जमकर प्रशंसा की है।