कोरबा।केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4, कोरबा में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने पसंदीदा शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए कक्षाओं में पढ़ाया। वहीं, विद्यालय के शिक्षकों ने बालक स्वरूप में प्रार्थना सभा में हाथ जोड़कर प्रार्थना की।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य बीएस अहीरे ने माता सरस्वती और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की।
हिंदी शिक्षक जीआर जांगड़े ने डॉ. राधाकृष्णन के योगदान को याद करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने समारोह में चार चांद लगा दिए। इस आयोजन ने शिक्षकों और छात्रों के बीच आपसी सम्मान और स्नेह को और मजबूत किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















