कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अगस्त 2025 में ओवर बर्डन रिमूवल (ओबीआर) में नया रिकॉर्ड कायम किया है। कंपनी ने 25.17 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीयूएम) ओबीआर हासिल कर अपनी स्थापना के बाद किसी भी अगस्त माह में सर्वाधिक ओबीआर का कीर्तिमान स्थापित किया।
एसईसीएल ने अगस्त 2025 के लिए निर्धारित 21.17 एमसीयूएम के लक्ष्य को 115.8 प्रतिशत तक पार किया। पिछले वर्ष अगस्त 2024 में हासिल 13.62 एमसीयूएम की तुलना में इस साल 84.82 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
ओपनकास्ट खदानों में कोयला निकालने से पहले मिट्टी और पत्थर की परतों को हटाना पड़ता है, जिसे ओवर बर्डन रिमूवल (ओबीआर) कहते हैं। यह कोयला उत्पादन का महत्वपूर्ण मानदंड है, क्योंकि इससे भविष्य के उत्पादन के लिए कोयला सीम तैयार होती है।
एसईसीएल ने अपने मेगाप्रोजेक्ट्स में ब्लास्टिंग-रहित रिपर तकनीक को अपनाकर सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल ओबीआर को बढ़ावा दिया है।
कंपनी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 360 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर का लक्ष्य दिया गया है, जिसकी दिशा में एसईसीएल मजबूती से आगे बढ़ रही है।
यह उपलब्धि कोयला उद्योग में कंपनी की कार्यकुशलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















