कोरबा। कोरबा नगर निगम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों को प्रकरणों के निराकरण में उदासीनता और देरी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
साकेत भवन में आयोजित बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कलेक्टर टीएल, मुख्यमंत्री जनचौपाल, निगम टीएल, पीजीएम प्रकरणों और अन्य जनशिकायतों का निर्धारित समयसीमा में संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने जोर देकर कहा कि जनसेवाओं और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिलें और अनावश्यक परेशानी न हो।
आयुक्त पाण्डेय ने निदान, राजस्व वसूली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सहित निगम की अन्य सेवाओं और सुविधाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कार्यों में और सख्ती लाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरुआ, उपायुक्त बी.पी. त्रिवेदी और पवन वर्मा, जोन कमिश्नर एन.के. नाथ,अखिलेश शुक्ला, तपन तिवारी, विनोद शांडिल्य,प्रकाश चंद्रा,भूषण उरांव,राकेश मसीह,सुनील टांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, राजस्व अधिकारी अनिरुद्ध सिंह और जनसंपर्क अधिकारी रावेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















