कोरबा के मरीजों को अब हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति में रायपुर या अन्य बड़े शहरों की ओर दौड़ने की जरूरत नहीं है। मीना जैन मेमोरियल (एमजीएम) हॉस्पिटल ने थ्रॉम्बोलिसिस जैसी अत्याधुनिक सुविधा शुरू कर पिछले एक माह में 15 से अधिक मरीजों की जान बचाई है। इस सुविधा ने न केवल मरीजों को त्वरित राहत दी, बल्कि उनके परिवारों को भी बड़ी चिंता से मुक्ति दिलाई।
एमजीएम हॉस्पिटल की यह पहल कोरबा जैसे क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अस्पताल के एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रिंस जैन ने इस सुविधा को संभव बनाया है। हार्ट, बीपी, शुगर और क्रिटिकल केयर में विशेषज्ञता रखने वाले डॉ. जैन को स्थानीय लोग ‘गरीबों का मसीहा’ कहते हैं, क्योंकि वे हर मरीज को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ इलाज उपलब्ध कराते हैं। उनके प्रयासों से कोरबा के मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की मजबूरी से छुटकारा मिला है।
व्यापक चिकित्सा सेवाएँ
एमजीएम हॉस्पिटल न केवल हार्ट अटैक के इलाज में अग्रणी है, बल्कि हर तरह की आपात और नियमित चिकित्सा सेवाओं में भी अव्वल है। यहाँ 24 घंटे डिलीवरी (नॉर्मल और ऑपरेशन) की सुविधा उपलब्ध है, जिससे गर्भवती महिलाओं को समय पर सुरक्षित उपचार मिलता है। शिशुरोग विशेषज्ञ भी 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं, ताकि नवजात शिशुओं और बच्चों को बेहतर देखभाल मिल सके।
अस्पताल में 22 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू, ट्रॉमा केयर यूनिट, हड्डी रोग विशेषज्ञ और जनरल सर्जरी की सेवाएँ उपलब्ध हैं। इसके अलावा, 24 घंटे फार्मेसी और लैब सुविधा मरीजों को दवाओं और जाँच के लिए बाहर भटकने से बचाती है। मरीजों की सुविधा के लिए प्राइवेट और किफायती जनरल वार्ड की व्यवस्था भी की गई है, ताकि हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें।
कोरबा के लिए जीवनदायिनी पहल
थ्रॉम्बोलिसिस जैसी आधुनिक प्रक्रिया और 24 घंटे उपलब्ध सेवाओं ने कोरबा और आसपास के जिलों के मरीजों को बड़ी राहत दी है। हार्ट अटैक जैसी आपात स्थिति में समय रहते इलाज संभव होने के साथ ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य और गंभीर दुर्घटनाओं के लिए भी अस्पताल पूरी तरह तैयार है। डॉ. प्रिंस जैन और एमजीएम हॉस्पिटल की यह पहल क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आने वाले समय में अस्पताल और भी नई सुविधाएँ शुरू करने की योजना बना रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















